Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Follow

Published on: 19-08-2024

रांची (झारखंड)। भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी बहनों ने विधायक श्री बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel