Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 13-02-2024

बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

       प्रयागराज के पावन संगम तट पर माघ मेला में आगामी मुख्य स्नान पर्व बसन्त पंचमी के दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु आज दिनांक 13.02.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डॉ0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा सम्पूर्ण माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा सभी स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों, पाण्टून पुलों, मेला के समस्त प्रवेश द्वारों/निकास द्वारों तथा महत्वपूर्ण मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुये समस्त तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया और सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र के दुकानदारों को निर्धारित स्थानो पर ही दुकान लगाने हेतु निर्देशित करें जिससे श्रध्दालुओं के आवागमन मे कोई कठिनाई न हो साथ ही अधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों के समीप ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अधिक सक्रियता से ड्यूटी संपादित करें, प्रभारी माघ मेला द्वारा मेला क्षेत्र में प्रतिबन्धित स्नान घाटों के पास बैरिकेडिंग करायी गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिबन्धित स्नान घाटों पर स्नानार्थियों को कदापि न जाने दिया जाये एवं ‘पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से भी निरन्तर ‘अनाउन्स’ करते हुये अनुपालन कराया जाय। इस  दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/इकाई प्रभारियों को मुख्य स्नान पर्व बसन्त पंचमी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये समय से ड्यूटी संपादित करने के लिए बताया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ‘ब्रीफ’ किया गया।         

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel