Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बाबा साहब की जयंती पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Published on: 14-04-2024

झाँसी। संविधान के जनक एवं विधि वेत्ता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच एवं सीपरी व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में बीकेडी चौराहे स्थित बाबासाहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गगनचुंबी उद्घोषों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों का व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी ने कहा दलित, हरिजन, सामान्य वर्ग हो या पिछड़ा ये सभी वर्ण व्यवस्था में दिये गये नाम मात्र है लेकिन वास्तव में हर व्यक्ति में हर जाति के गुण होते हैं। दलितों को हिंदू समाज व्‍यवस्‍था में सबसे निचले पायदान पर होने के कारण न्याय, शिक्षा, समानता तथा स्वतंत्रता आदि मौलिक अधिकारों से भी वंचित रखा गया। इसे समाप्त करने में कई महापुरुषों का योगदान रहा जिसमें मुख्य रुप से भीमराव अम्बेडकर, संत कबीर, संत शिरोमणि रविदास, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, पेरियार, गाडगे बाबा, जगजीवन राम, कांशीराम जैसे महानायकों ने दलित समाज के उत्थान में विशेष कार्य किया है। लेकिन सभी वर्गों में समानता लाने और निम्न वर्ग को आधुनिकता की मुख्य धारा से जोड़ने में सबसे मुख्य भूमिका डॉक्टर अम्बेडकर की रही। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि अवसर मिलने पर अपनी योग्यता को निखारने वाले लोग किसी भी पद पर पहुंच सकते हैं वह किसी बंधन के मोहताज नहीं रहते संविधान निर्माण कर डॉ० अंबेडकर ने मौलिक अधिकारों के रूप में देश के हर एक व्यक्ति हर धर्म जाति के लोगों को समानता के साथ जीवन व्यतीत करने और सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में अवसर प्रदान करने का अधिकार दिया। डॉ आंबेडकर ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके ज्ञान का लोहा विदेशी भी मानते हैं। भारत सहित 20 से अधिक देशों में बाबा साहेब की मूर्तियां शिक्षा और समानता के क्षेत्र में कार्य करने हेतु स्थापित की गई है। हमारी सरकार भी सभी वर्गों के नागरिकों को अवसर प्रदान कर रही हैं मेरा मानना है आगे आने वाले समय में भारत जाति बंधनों से मुक्त देश कहलायेगा। देश के निर्माण में अपने अमूल्य योगदान के लिए मैं बाबा साहब अंबेडकर और उन्हीं के समान कार्य करने वाले समाजसेवियों और महापुरुषों को हृदय से नमन करता हूँ। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जयदीप खरे, सीपरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बाजपेई एवं कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, इमरान, भूपेंद्र यादव, प्रमोद गोहिया, कमल मेहता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा एवं आशीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

संविधान निर्माण कर बाबा साहब ने सभी को दिया समानता का अधिकार- डॉ० संदीप

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel