Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बेटे की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां और पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Follow

Published on: 23-02-2024

बेटे की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां और पिता ने एसपी से लगाई गुहार

पुत्र की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीकमगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन बताया गया है कि दिनांक 10.06.2022 को रात्रि 9.30 बजे ग्राम जरूवा में आरोपीगण द्वारा प्रार्थी जमना प्रसाद यादव के पुत्र की मारपीट कर कुएं में फेक दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी, जिसके संबंध में प्रार्थी द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध पुलिस थाना जतारा में नामदर्ज रिपोर्ट लेख कराई गई थी, किंतु आरोपी मातादीन का पुत्र पुलिस विभाग में टीआई के पद पर पदस्थ है, जिस कारण से उसकी पहुंच के कारण आरोपीगण पर थाना जतारा द्वारा कोई प्रकरण पंजीबद्ध न किया जाकर मर्ग कायम किया गया था ।
यह कि, थाना जतारा द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध न करने के कारण प्रार्थी द्वारा न्यायालय जे.एम.एफ.सी. महोदय जतारा में एक परिवाद एवं धारा 156(3) का आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर विद्वान न्यायालय द्वारा विषयांतर्गत दर्शित आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था | किंतु एक वर्ष तक थाना जतारा द्वारा घटना के संबंध में कोई विवेचना नहीं की, ज़िस कारण विद्वान न्यायालय द्वारा साक्षीगण के कथन लेख कर संपूर्ण विवचेना उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध संज्ञान लेते हुए दिनांक 29.11.2023 को धारा 302, 323, 506/34 भा.द.वि. के अधीन आपराधिक प्रकरण क्र0 822 पंजीबद्ध किया और आरोपीगण के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिये थे, जिससे व्यथित होकर आरोपी रामस्वरूप द्वारा प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जतारा के न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका प्रस्तुत की थी, जो 44/23 पर दर्ज होकर दिनांक 01.02.2024 को निरस्त कर दी गई है ! यह कि, थाना जतारा द्वारा न्यायालय जे.एम.एफ.सी. जतारा के आदेश का पालन न करते हुए आरोपीगण की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है, जिससे आरोपीगण फरियादी पर प्रकरण में राजीनामा करने हेतु विभिन्‍न प्रकार से दबाव डाल रहे हैं एवं जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और साक्ष्य को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, यदि आरोपीगण की लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो आरोपीगण द्वारा कोई अप्रिय संगीन घटना घटित की जा सकती है।
यथाशीघ्र आरोपीगण की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel