Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव की मृत्यु मंगलमय बन जाती है: विनोद शुक्ल

Published on: 30-11-2023

बांदा। जनपद के मुंगुस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के छठवें दिवस पर आचार्य पं. विनोद जी शुक्ल वैदिक ने कहा कि श्रीमद्भागवत परमहंसों की संहिता है। कथा के श्रवण मात्र से जीव की मृत्यु मंगलमय बन जाती है एवं हृदय में श्री कृष्ण का साक्षात्कार प्राप्त हो जाता है। जीव के सूक्ष्म दोशों का समन करा कर यह संहिता श्री कृष्ण की गोदी प्रदान करती है। हमें ईश्वर का दिन में कम से कम दो-चार बार धन्यवाद जरूर करना चाहिए क्योंकि इस जीवन में हमें जो कुछ इस जीवन में मिला है क्या हम उसके लायक थे लेकिन धन्य है प्रभु की करुणा। इस दया सिंधु भक्त वत्सल ने हमें हमारी औकात से भी ज्यादा बहुत कुछ दिया है। जो जीवन में हमें प्राप्त हुआ इसी को पर्याप्त मानने वाला ही परम संतोषी जीवन मुक्त प्राणी होता है। आचार्य पं. विनोद जी शुक्ला बांदा जिला के सुवि ख्यात कथा वाचक ज्ञान की पराकाष्ठा से ग्राम मुंगुस पर चल रही छठवें दिवस की कथा पर भक्तों का मन मोह लिया तथा रुक्मणी विवाह का प्रसंग चल रहा था ऐसा लग रहा था मानो साक्षात भगवान का विवाह हो रहा है एवं कथा के माध्यम से भक्तों को बहुत प्रकार से ज्ञान की बातें बताई। कर्म धर्म ज्ञान एवं विचारणिक बातों का ज्ञान कराया बाद में भगवान की मंगल आरती करा कर कथा को विश्राम किया। यह कथा रामेश्वर लक्ष्मी नारायण नवल किशोर जागेश्वर सत्यनारायण लालू गौरी शंकर आदि परिवार के पितरों के पुण्य स्मृति में चल रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel