Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भागवत कथा सुनने व अनुसरण से आते हैं सकारात्मक बदलाव- डॉ० संदीप सरावगी

Published on: 11-03-2024

झाँसी- जनपद के रक्सा क्षेत्र स्थित रामगढ़ के शिव मंदिर पर 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सामूहिक विवाह के साथ समाप्त हुआ। इस भागवत कथा में पारीक्षित जन्म, शुकदेव जन्म, विदुर कथा, शिव विवाह, राम जन्म, कृष्ण जन्म, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, कंस वध, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित पर कथा का वाचन आचार्य मनोज चतुर्वेदी द्वारा किया गया एवं कथा परीक्षित के रूप में निधि कुशवाहा एवं घनश्याम कुशवाहा उपस्थित रहे। शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन हुआ उसके अगले दिन विशाल भंडारा एवं कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित हुआ जिसमें समाजसेवी डॉ० संदीप ने दूल्हों का तिलक कर नव दम्पत्ति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद व उपहार दिया। प्रत्येक वर्ष यह आयोजन शिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ यह यात्रा रामगढ़ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर रक्सा की विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए शिव मंदिर पर ही समाप्त हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी पीछे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन भोलेनाथ का उद्घोष करते हुए यात्रा का अनुसरण कर रहे थे। कथा समापन पर डॉ० संदीप ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा भागवत में ज्ञानयोग, कर्मयोग, समाजधर्म, स्त्रीधर्म, आपद्धर्म, राजनीती आदि का ज्ञान भरा है। यह एक ऐसा शास्त्र है कि जिसके सुनने से और उसका अनुसरण करने से जीवन से संबंधित सभी प्रश्नों का उत्तर पाया जा सकता है साधक को साधन मार्ग में क्या-क्या संशय आते हैं इन सब पर विचार करके भागवत पुराण का रचना की गयी है। हमें इस प्रकार के आयोजनों में समय-समय पर सम्मिलित होते रहना चाहिए और अपने आगे आने वाली पीढियों को भी इसके महत्व को समझना चाहिये। क्योंकि दूसरी सभ्यताओं का अनुसरण करते हुए हम अपने धर्म से विमुख होते जा रहे हैं जो भविष्य में सनातन के लिए एक बड़ा खतरा है। हमें अपने वेद पुराण आदि धर्म ग्रंथो को कुछ समय निकाल कर नियमित रूप से पढ़ना चाहिए इन्हें पढने से निश्चित रूप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस अवसर पर संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राकेश अहिरवार, राजू सेन, सुशांत गेड़ा, बसंत गुप्ता, चंदन पाल प्रमेन्द्र सिंह, आशीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

भागवत कथा सुनने व अनुसरण से आते हैं सकारात्मक बदलाव- डॉ० संदीप सरावगी
भागवत कथा सुनने व अनुसरण से आते हैं सकारात्मक बदलाव- डॉ० संदीप सरावगी
जनपद के रक्सा क्षेत्र स्थित रामगढ़ के शिव मंदिर पर 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सामूहिक विवाह के साथ समाप्त हुआ। इ
जनपद के रक्सा क्षेत्र स्थित रामगढ़ के शिव मंदिर पर 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सामूहिक विवाह के साथ समाप्त हुआ। इ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel