Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत संगीत कविता के माध्यम से ठोकी चुनावी ताल– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 03-03-2024

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत संगीत कविता के माध्यम से ठोकी चुनावी ताल– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में, आज पंडित धर्मराज पाण्डेय चौराहा दारागंज के पास स्थित प्रांगण में गीत संगीत कविता के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और योगी जी मुख्यमंत्री के द्वरा किए गए विकास कार्यों को गीत, संगीत, कविता में पिरोकर चुनावी ताल ठोकी। कार्यक्रम के आरंभ में दारागंज बख्शी खुर्द कि भाजपा पार्षद अनुपमा पाण्डेय को महानगर के सहसंयोजक योगेश ओझा झमाझम के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ,भाजपा महानगर के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया को भाजपा की टोपी पहन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । महानगर के सहसंयोजक अमित जौनपुरी ने अपनी कविता को प्रस्तुत करते हुए कहा। जितने थे दहशत के आका, सबके मुंह पर थूक दिया। भारत का शौर्य जगाया, अपने बेटे की गोदी में, मोदी में हिम्मत का सागर भर डाला भारत माता ने, अपने बेटे मोदी में। योगेश झमाझम ने गीत गाते हुए कहा ,टेक्नोलॉजी में देश नया इतिहास गढ़ रहा है ।चांद पर तिरंगा छा रहा है। मोदी योगी राम और हनुमान जैसे लग रहे हैं। अपराधियों का हुआ हाल बेहाल है। राम मंदिर पर अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए कहा, सजी-धजी है ,आज अयोध्या जो नगरी है धाम की। आ गए हैं दशरथ नंदन जय बोलो श्री राम की।  विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा, 56 इंच की छाती ने कर दिया कमाल, धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनाकर, तीन तलाक लगाकर मचा दिया पूरे विश्व  में धमाल। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी प्रांत की सह संयोजिका का डॉक्टर आभा मधुर ने अपने विचार रखें। और कहा कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तैयार है। महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने कहा कि प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा योगी मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीत संगीत कविता आदि विद्या की तैयारी पूरी है। चुनाव की घोषणा होते ही हम सब लोग प्रकोष्ठ के निर्देश पर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मुख्य अतिथि पार्षद अनुपमा पाण्डेय ने प्रकोष्ठ की तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि, गीत संगीत कविता एक ऐसा माध्यम है। जो जनता के दिलों में सीधे उतरता है। मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर  राजेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ देश और प्रदेश में अपनी कला के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। उक्त अवसर पर पंडित कैलाश चंद्र पाण्डेय, दिलीप मिश्रा, पवन यादव, आशीष अनुरागी, मुन्नालाल ,प्रभु राज पाण्डेय ,कात्यानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त लोगों का आभार ज्ञापन योगेश ओझा के द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel