Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाभी से अवैध संबंध के चक्कर में अपने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट:

Published on: 18-03-2024

जनपद महराजगंज: जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम के रहने वाले एक व्यक्ति ने भाभी के प्यार में पागल हो कर पत्नी को इलाज के बहाने ले जाकर जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रामकरण यादव की शादी 15 वर्ष पहले कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुरा में हुई थी। बताया जा रहा है राजकरण का भाभी से अवैध संबंध था। जिसके चलते पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। बीते दिनों पहले भाभी के साथ रंगे हाथ रामकरण पकड़ा भी गया था।
बताया जा रहा है कल समरधीरा में कलश यात्रा था वहा पर भी पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद से ही राजकरण ने पत्नी को रास्ते से हटा देने का फैसला लिया। वही से बहला फुसला कर शाम 4.30 बजे घर से अल्ट्रा साउंड कराने के बहाने कैंपियरगंज स्थित एक हॉस्पिटल में ले गया था उसके बाद रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी सुधा को उसके मायके इंदर पुर छोड़ने के बहाने 15 फूटी रोड भारी भैंसी जंगल के रास्ते ले जा रहा था रास्ते में कहा सुनी के उपरांत किसी चीज से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसको एक्सीडेंट साबित करने के लिए खुद ही लाद कर रोड पर लाया राहगीरों की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल कैंपियरगंज लाया उसके बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गया जहा पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । सुबह कैंपियरगंज थाने पर आकर खुद सूचना दिया की मेरी पत्नी का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना के बारे में जब मृतका महिला के मायके वालों को जब जानकारी हुई तो सारा का सारा सच्चाई पुलिस के सामने खोल कर दिए है। मृतका के भाई ने कैंम्पीयरगंज थाने में तहरीर देकर मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संदेह के आधार पर पुलिस ने रामकरण को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले में फरेंदा थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया की घटनास्थल फरेंदा थाना अंतर्गत आता है किंतु मृतका के पक्ष से फरेंदा थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दिया गया है मृतका का पीएम कैंपियरगंज थाना द्वारा कराया जा रहा है तहरीर मिलेगी तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel