Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

 भारत सरकार की टीम द्वारा प्रगतिशील कृषकों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (एन पी एस एस) के बारे में दिया गया प्रशिक्षण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 06-03-2024

 भारत सरकार की टीम द्वारा प्रगतिशील कृषकों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (एन पी एस एस) के बारे में दिया गया प्रशिक्षण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 प्रयागराज: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के प्रभारी डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, संयुक्त निदेशक के निर्देशन एवं डा. मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी  के सहयोग से विकास भवन स्थित  जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न विकास खण्ड से आए हुए किसानों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (एन पी एस एस) ऐप के बारे में भारत सरकार की टीम द्वारा प्रशिक्षित किया गया। केंद्रीय टीम के प्रभारी के पी पाठक, वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने  किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार  के एन पी एस एस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जनपद के किसान  लाभान्वित होंगे और ऐप के माध्यम से  फसलों में कीड़े-बीमारी का आई पी एम तकनीक से प्रबंधन कर कम लागत में दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने  एन. पी. एस. एस. ऐप की वर्तमान उपादेयता एवं प्रासंगिकता के बारे में बताया।  जिला कृषि रक्षा आधिकारी डा मुकेश कुमार ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से कीट – व्याधियों के प्रबंधन में प्रयुक्त होने वाले भारत सरकार के केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड एवं पंजीकरण समिति द्वारा संस्तुत रासायानिक कीटनाशकों का भी सुझाव प्राप्त होगा । उन्होने कहा कि फसलों में लगने वाले नुकसानदायक  कीड़े एवं बीमारियों की पहचान एवं उनके प्रबंधन में यह ऐप अत्यन्त प्रभावी साबित होगा।  सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्रशिक्षित किसान फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े -बीमारियों की पहचान आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार  किए गए एन पी एस एस ऐप के माध्यम से  फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े – बीमारियों की पहचान के साथ -साथ किसान अपने खेत से उन कीड़े – बीमारियों की फोटो के साथ आवश्यक डाटा फीडिंग करके सीधे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को अपने गांव से ही कीड़े – बीमारियों की सूचना भेज सकते हैं तथा उनके अत्यधिक प्रकोप की स्थिति में ऐप के माध्यम से ही उनके प्रबंधन से सम्बन्धित ऐडवाइजरी मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकते हैं। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डा. केशवमूर्ति ने एन पी एस एस ऐप के उपयोग की विधि तथा पेस्ट सर्विलांस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। उन्होंने एन पी एस एस ऐप में किसानों को  कीड़े बीमारियों के फोटो अपलोड करने एवं पेस्ट डेटा एंट्री की तकनीक के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। राकेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा  ने किसानों को कीड़े – बीमारियों की पहचान के बारे में बताया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel