Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई – अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 10-02-2024

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई – अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संपन्न हुई जिसमें शीर्ष समिति द्वारा अब तक अनुमोदित परियोजनाओं की प्रगति पर विभाग वार चर्चा की गई। मेला अधिकारी श्री विजय किरन आनंद ने सभी विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए सभी परियोजनाओं की गुणवत्ता के संबंध में थर्ड पार्टी द्वारा दिए गए फीडबैक पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।

 पर्यटन विभाग के कई कार्यो में लापरवाही बरतने पर कार्यदाई संस्था को चेतावनी देते हुए पर्यटन विभाग के एमडी को संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने हेतु पत्र लिखने के निर्देश मण्डलायुक्त द्वारा दिए गए हैं । इसके अतिरिक्त जहां भी अधोमानक कार्य पाए जाते हैं वहां पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कटौती का फार्मूला भी विभागों के साथ शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क खुदाई के पश्चात उसका रेस्टोरेशन एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कराया जा सके इसके दृष्टिगत एडीएम स्तर के सक्षम अधिकारी को नोडल के रूप में नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं जिससे कि जिस कार्यदाई संस्था को भी सड़क खोदने की आवश्यकता पड़ती है वह बिना अनुमति सड़क की खुदाई ना कर सके एवं बार-बार सड़क खोदने की आवश्यकता ना पड़े।

मेला अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने जे ई एवं ठेकेदारों की मीटिंग दैनिक रूप से करते रहने तथा अपने कार्यों की प्रगति पीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel