Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय धान खरीद प्रगति की समीक्षा की — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 03-02-2024

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय धान खरीद प्रगति की समीक्षा की — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

मण्डलायुक्त ने सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी को यू०पी०पी०सी०यू० के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान राइस मिलों को प्रेषित किये जाने के दिए निर्देश

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने  शुक्रवार को गांधी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में प्रयागराज सम्भाग में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 78.72 प्रतिशत की खरीद कृषकों से की जा चुकी है। कुल धान खरीद के सापेक्ष 77.80 प्रतिशत धान राइस मिलों को प्रेषित किया जा चुका है। प्रेषित धान पर देय सी०एम०आर० के सापेक्ष 81 प्रतिशत सी०एम०आर० का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम को किया जा चुका है। कुल खरीद के सापेक्ष 95 प्रतिशत भुगतान कृषकों को अब तक किया जा चुका है। समीक्षा में क्रय संस्था यू०पी०पी०सी०यू० द्वारा क्रय किये गये धान के सापेक्ष मात्र 64 प्रतिशत धान ही राइस मिलों को प्रेषित किया गया है, जिसमें मण्डलायुक्त ने सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी को यू०पी०पी०सी०यू० के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान राइस मिलों को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त जिला खाद्य विपणन अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने जनपद की राइस मिलों का निरीक्षण करते हुए सी०एम०आर० सम्प्रदान में प्रगति लायी जाय। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक/प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चौहान, आर0एम0ओ0 तथा सभी जनपदों के डिप्टी आर0एम0ओ0 सहित क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel