Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महर्षि संस्थान, महर्शी विद्यालयों, महर्षि वैदिक विश्विद्यालय के साथ इसके उच्च अधिकारियों व गिरीश चंद्र वर्मा के विरूद्ध जांच कार्यवाही ईडी व सीबीआई से हो —- आर के पाण्डेय एडवोकेट

Published on: 05-03-2024

महर्षि संस्थान, महर्शी विद्यालयों, महर्षि वैदिक विश्विद्यालय के साथ इसके उच्च अधिकारियों व गिरीश चंद्र वर्मा के विरूद्ध जांच कार्यवाही ईडी व सीबीआई से हो —- आर के पाण्डेय एडवोकेट

—1992 से 2024 तक के क्रिया कलापों की जॉच।

—धर्म व शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार।

     प्रयागराज। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्व विद्यालय के परीक्षा केंद्र में पुस्तक रखकर खुलेआम नकल किए जाने का आरोप लगाते हुए मप्र छात्र संगठन ने परीक्षा केंद्र में जमकर हंगामा किया है जिसके बाद वास्तविक स्थिति के साथ महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के स्थापना से अद्यतन पूरी व्यवस्था के जॉच कार्यवाही हेतु वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने मध्य प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से मांग के साथ इस विश्वविद्यालय व इसके कुलाधिपति गिरीश चंद्र वर्मा के संपत्तियों की जांच ईडी से कराने के साथ महर्षि संस्थान के कैंपस में हुई मौतों की जांच कार्यवाही सीबीआई से कराने की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार आर के पाण्डेय एडवोकेट ने वर्ष 2011 व उसके बाद से लगातार उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के राज्य सरकारों के साथ केंद्र सरकार व उसके तमाम विभागों से महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों, इसके चेयरमैन गिरीश चंद्र वर्मा, महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय आदि के विरूद्ध उच्च स्तरीय जॉच कार्यवाही की मांग की थी। शिकायतकर्ता आर के पाण्डेय एडवोकेट का कहना है कि महर्षि संस्थान सम्बन्धी मिल रही तमाम शिकायतें स्पष्ट रुप से प्रमाणित करती हैं कि उनके द्वारा समय-समय पर की गई शिकायतें बिल्कुल सही थीं तो पूरी जॉच कार्यवाही अभी तक क्यों नहीं? इस बावत आर के पाण्डेय एडवोकेट की मांग है कि वर्तमान परिस्थितियों में मध्य प्रदेश राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, केंद्र सरकार व इसके सभी सक्षम जांच एजेंसियों को महर्षि संस्थान, इसके विभिन्न प्रतिष्ठान व उसके उच्च अधिकारियों तथा गिरीश चंद्र वर्मा के 1992 से 2024 तक की सभी गतिविधियों के साथ पूरी अर्जित चल -अचल संपत्ति व आय -व्यय के साथ इसके धर्म व शिक्षा के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक व जनहित में विधि सम्मत है।

    बता दें कि महर्षि वैदिक विश्व विद्यालय में सामूहिक नकल का वर्तमान आरोप इसके एमबीए, एमए व एमएसडब्ल्यू के प्रथम सेमेस्टर से संबंधित है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel