Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकाल एक्सप्रेस का फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 05-03-2024

महाकाल एक्सप्रेस का फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

दिनांक 04.03.2024 को साध्वी निरंजन ज्योति जी माननीय केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने गाड़ी संख्या 20415/20416 वाराणसी – इन्दौर – वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस का फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्र की जनता सांसद साध्वी निरंजन ज्योति माननीय केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के माध्यम से लंबे समय से मांग कर रही थी। इस कार्यक्रम में श्री विकास गुप्ता, माननीय विधायक अयाह शाह सहित अन्य गणमान्य  भी उपस्थित थे ।

 साध्वी निरंजन ज्योति माननीय केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री जी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ट्रेनों के ठहराव, जन सुविधाओं और स्वच्छता के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रेलवे को और अधिक सुरक्षा के साथ गति देने के लिए किए गए प्रयास अब धरातल पर दिखाई पड़ रहे हैं। 

ठहराव का शुभारंभ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला जी ने कहा कि गाज़ियाबाद – पंडित दीनदयाल उपाध्याय खण्ड में ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के लिए त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। यात्रियों को यूटीएस ऐप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकिट लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता के स्तर को दिनों दिन और अधिक बेहतर बने जा रहा है। 

*गाड़ी संख्या 20416/20415 इंदौर-वाराणसी- इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का विवरण निम्नवत है* :-         

गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक), इंदौर से सोमवार को 10:15 बजे प्रस्थान करेगी, उज्जैन जंक्शन स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 11:15/11:25 बजे, संत हिरदारम नगर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 14:10/14:15 बजे, बीना जंक्शन स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 16:18/16:20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 18:00/18:05 बजे, गोविंदपुरी स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 21:15/21:20 बजे, फ़तेहपुर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 22:15/22:17 बजे,  प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर अगले दिन आगमन प्रस्थान का समय 00:30/00:35 बजे और यह गाड़ी वाराणसी स्टेशन पर 03:15 बजे पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 04.03.2024 से आरंभ हो गया है । 

गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस(साप्ताहिक), वाराणसी से रविवार को 15:15 बजे प्रस्थान करेगी, प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 17:25/17:350 बजे, फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के आगमन प्रस्थान का समय 18:45/18:47 बजे, गोविंदपुरी स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 20:40/20:45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 00:35/00:43 बजे, बीना जंक्शन स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 02:38/02:40 बजे, संत हिरदारम नगर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 04:40/04:45 बजे, उज्जैन जंक्शन स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 07:05/07:15 बजे और यह गाड़ी अगले दिन इंदौर रेलवे स्टेशन पर 09:05 बजे पहुंचेगी ।  गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 10.03.2024 से आरंभ हो रहा है। 

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला, सहायक इंजीनियर/फ़तेहपुर श्री अर्चित जैन, वाणिज्य निरीक्षक श्री महेंद्र गुप्ता एवं क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel