Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ किया — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 10-02-2024

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ किया — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ किया। सर्वप्रथम रामबाग में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा 132 केवीए सिंगल सर्किट के अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्यों का निरीक्षण करते हुए केबिल बिछाने के दृष्टिगत की गई खुदाई को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को काम शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर सड़क रेस्टोरेशन का कार्य भी पूर्ण कराने को कहा।आठवें दिन थर्ड पार्टी के संबंधित एक्सपर्ट इसका सत्यापन करेंगे और यदि कार्य प्रारंभ होने के 8 दिन के पश्चात भी रोड खुदी हुई पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पोल पर कई जगह तार भी लटके एवं खुले हुए पाए गए जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में मण्डलायुक्त ने लेप्रोसी चौराहे से नैनी रेलवे स्टेशन तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे पोल शिफ्टिंग एवं नालों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा कई जगह निर्माणाधीन नालों की गुणवत्ता में कमी पाई। आर सी सी की स्ट्रेंथ हेतु जिस अनुपात में मिक्सचर डाला जाना चाहिए था वह उस अनुपात में नहीं मिलाया गया था तथा नालों का एलाइनमेंट भी कई स्थानों पर सही नहीं था। 

विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही छिवकी रेलवे स्टेशन के सामने वाली निर्माणाधीन रोड़ का भी निरीक्षण किया गया तथा उसे रेंडम बेसिस पर खुदवा कर उसकी थिकनेस की जांच करायी गयी। थिकनेस मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उसका सैम्पल कलेक्ट करते हुए थर्ड पाटी से जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के साथ ही पाइप एवं केबिल की सैम्पलिंग भी कराये जाने के निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पावर कॉरपोरेशन द्वारा नैनी में बनाए जा रहे डीजी सेट स्टोर शेड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिनाई एवं कॉलम के कार्यों में कमी पाई गई।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए अधोमानक कार्यों को ठीक कराने एवं जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel