Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकुंभ 2025 में भीड़ प्रबंधन तथा सिक्योरिटी एवं सर्विलेंस को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के उच्चीकरण के संबंध में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 29-02-2024

महाकुंभ 2025 में भीड़ प्रबंधन तथा सिक्योरिटी एवं सर्विलेंस को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के उच्चीकरण के संबंध में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

महाकुंभ 2025 में भीड़ प्रबंधन तथा सिक्योरिटी एवं सर्विलेंस को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के उच्चीकरण के संबंध में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी कुंभ मेला श्री विजय किरन आनंद की उपस्थिति में आयुक्त कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में बैठक संपन्न हुई जिसमें आई ट्रिपल सी के उच्चीकरण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। आई ट्रिपल सी के उच्चीकरण के संबंध में आईआईटी कानपुर से वेटिंग कराई गई थी जिसके पश्चात उनके द्वारा दिए गए टेक्निकल ऑब्जरवेशन को सम्मिलित करते हुए उच्चीकरण का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

कुंभ 2019 के सापेक्ष महाकुंभ 2025 में मेला क्षेत्र में लगभग 2 गुना कैमरे लगाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत लगभग 950 कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इसमें 120 पार्किंग लाट्स भी सम्मिलित रहेंगे। कैमरों से बेहतर फीड लेने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स का प्रयोग किया जाएगा जिससे कि बेहतर क्राउड प्रबंधन एनालिसिस की जा सकेगी। इस मॉडल का प्रयोग करके प्रशासन को अधिक भीड़भाड़ वाली जगह से लोगों को स-समय सुरक्षित निकालने तथा अधिक भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था करने में आसानी होगी। इस मॉडल को फूल प्रूफ बनाने के दृष्टिगत पहले से ही ड्राई रन चलाया जाएगा तथा हर प्रकार की एरर टेस्टिंग की जाएगी ताकि महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना आए।

 महाकुंभ में आई ट्रिपल सी में चल रहे कॉल सेंटर का भी विस्तारीकरण किया जाएगा जिसके अंतर्गत 30 से बढ़ाकर उसे 50 सीटर कर दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त व्यूइंग केंद्रों को दो से बढ़ाकर चार करने का  प्रस्ताव है। आई ट्रिपल सी तथा मॉडर्न कंट्रोल रूम पुलिस लाइन एमसीआर (सीसीसी) के अतिरिक्त झूंसी एवं अरैल क्षेत्र में भी एक-एक व्यूइंग केंद्र बनाए जाएंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel