Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महास्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भीड़ का दबाव अधिक होने पर भीड़ प्रबंधन हेतु आपातकालीन योजनाओं के सम्बन्ध में हुई ब्रीफिंग व पूर्वाभ्यास — अभिषेक गुप्ता प्रयागराज मंडल 

Published on: 06-02-2024

महास्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भीड़ का दबाव अधिक होने पर भीड़ प्रबंधन हेतु आपातकालीन योजनाओं के सम्बन्ध में हुई ब्रीफिंग व पूर्वाभ्यास — अभिषेक गुप्ता प्रयागराज मंडल 

        रिजर्व पुलिस लाइन माघ मेला प्रयागराज में पुलिस उप-महानिरीक्षक/प्रभारी मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर  संगम घाट व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की भीड़ अत्यधिक हो जाने पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को सकुशल, निर्विघ्न एवं सुरक्षित स्नान कराने के उद्देश्य से भीड़ नियंत्रण हेतु आपातकालीन योजनाओं की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। आपातकालीन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 04.02.2024 को रिजर्व  पुलिस लाइन्स माघ मेला में सर्व-सम्बन्धित की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी मेला द्वारा सर्व-सम्बन्धित को बताया गया कि माघ मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों व मेला नियंत्रण कक्ष में नियुक्त पुलिसकर्मियों को आपातकालीन योजनाओं की भली भांति जानकारी होनी चाहिये जिससे श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों को आने-जाने व स्नान के दौरान कोई असुविधा न हो तथा आपातकालीन योजनाओं के आवश्यकतानुसार क्रियान्वयन के समय किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। ब्रीफिंग के पश्चात आज रविवार के दिन भीड़ होने के दृष्टिगत प्रभारी मेला के कुशल नेतृत्व में सभी आपताकालीन योजनाओं का सकुशल पूर्वाभ्यास भी किया गया एवं भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो समुचित पुलिस प्रबंध भी किये गये व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इस दौरान नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS व मेला में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel