Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माँ के प्रति कृतज्ञता प्रेम और सम्मान व्यक्त करते मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं

Published on: 11-05-2024

झांसी- आज मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन झोकन बाग झाँसी में – माँ के प्रति कृतज्ञता प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए मातृत्व का उत्सव मनाने और उनके अथक त्याग और निस्वार्थ प्रेम को याद करने के खास अवसर पर मदर्स डे का आयोजन किया गया lयह दिन हर माँ को समर्पित है – माँ एक शिशु को जन्म ही नहीं देती बल्कि उनका लालन-पालन और जीवन संवारती है,मातृत्व का फर्ज निभाते हुए कई बार महिलाये अपने अस्तित्व को भूल जाती है वह अपनी पसंद ना पसंद को भूल कर बच्चों को संभालने और स्नेह देने में व्यस्त हो जाती हैं सुबह उसे नींद से जगाने और स्कूल कॉलेज के लिए तैयार करने, पढ़ाने लिखाने,खेलने कूदने में उसका साथ देने और उनकी सेहत का ख्याल रखने और रात में उसे लोरी गाकर सुलाने तक की जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं l आज इसी मातृ प्रेम के महत्व को समझाने के लिए विद्यार्थियों के बीच उनकी माताओं का सम्मान किया गया और बच्चों द्वारा अपनी अपनी माताओं को अंतर – मातृशक्ति प्रतियोगिताओं में सहयोग हेतु आमंत्रित किया गया,जहां विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ बेस्ट मॉम के खिताब से भी सम्मानित गया गया l पेपर डांस म्यूजिकल चेयर और गीत-नृत्य की भावभंगिमा के साथ सभी माताओं ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी अंत में केक काटकर मातृ दिवस मनाया गया lमॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉक्टर रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने इस अवसर पर माँ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बच्चों के लिए धरती पर माँ ही भगवान का रूप होती हैं l यह दिन हमारी माँ को उनके बेपनाह प्यार,बलिदान और प्रयासों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए मनाया जाता है l इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन एवं श्रीमती शांति विश्वनाथन और प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं श्रीमती रत्ना शुक्ला जी ने कहा कि मदर्स डे – माँ के सम्मान के साथ-साथ मातृत्व,मातृ बंधन और समाज में माताओं के प्रभाव का सम्मान करने वाला उत्सव है l

माँ के प्रति कृतज्ञता प्रेम और सम्मान व्यक्त करते मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel