Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

माघ मेला प्रयागराज-2024 के माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आज दिनाँक 23.02.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला के प्रांगण में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री भानु भास्कर IPS/ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा IPS के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न जनपदो से आये हुए अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मेला में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में अधिकारियों द्वारा निम्न(आवश्यक) दिशा निर्देश दिये गये:— प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 23-02-2024

माघ मेला प्रयागराज-2024 के माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आज दिनाँक 23.02.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला के प्रांगण में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री भानु भास्कर IPS/ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा IPS के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न जनपदो से आये हुए अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मेला में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में अधिकारियों द्वारा निम्न(आवश्यक) दिशा निर्देश दिये गये:— प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

1:- सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपने अधीनस्थ कर्मियों से समन्वय स्थापित कर लें तथा ड्यूटी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

2:- सभी अधिकारी/कर्मचारी अच्छे टर्न आउट के साथ उत्साहपूवर्क, सेवाभाव से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी संपादित करेंगे तथा भीड़ नियंत्रण के लिये सीटी का प्रयोग अवश्य करें।

3:- सभी अधिकारी/कर्मचारी मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के साथ सभ्य व शालीन व्यवहार करे एवं उनका सम्मान करतें हुये किसी के भी साथ दुर्व्यवहार कदापि न किया जाय।

4:- *प्रतिबन्धित स्नानघाटों* पर जहां कटान हैं उस ओर स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को न जाने दिया जाय और यह सुनिश्चित किया जाये कि  स्नानार्थी निर्धारित स्नान घाटों पर ही स्नान करें।

5:- स्नान घाटों पर स्नान के बाद लोगों को न रूकने दिया जाय, जिससे स्नानघाट पर भीड़ एकत्रित न होने पाये और आने वाले स्नानार्थी सुविधापूर्वक स्नान कर सकें।

6:- सभी राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी माघमेला अपने थाने में तैनात कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विधिवत ‘ब्रीफ’ कर दें ताकि उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में कोई भ्रम न रहे।

7:- मेला क्षेत्र में *‘पाण्टून’ पुलों* तथा आने-जाने के मार्गों पर नियमानुसार ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्थान पर भीड़ को ठहरने न दिया जाय बल्कि उन्हें बराबर निर्धारित मार्ग पर रेगुलेट किया जाय।

8:- माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सभी थाना प्रभारी मुख्य स्नान घाटों/ भीड़ वाले स्थानो पर *लाउड हेलर/सीटी* का प्रयोग अवश्य करेंगे |

9:- मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों से उनके वाहन निर्धारित *‘पार्किंग’* स्थलों पर ही पार्क करने हेतु प्रेरित करें। 

10:- माघ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा लावारिस वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखे |

11:- सभी नौ-संचालकों को निर्देशित करें कि नावों में क्षमता से अधिक व्यक्ति नहीं बैठाएंगे, नावो पर बैठने वाले व्यक्तियों को *लाइफ सेविंग जैकेट* पहनाना सुनिश्चित करेंग |

12:- माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सभी घाटों के आसपास *100 मीटर की परिधि के अंदर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पूर्णत: वर्जित है* इस संबंध में सभी अधिकारी कर्मचारी गण अनुपालन सुनिश्चित करें |

 *ब्रीफिंग के अन्त में पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि माघ मेला में माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ कल्पवास समाप्त हो रहा है अतः कल्पवासियों के वापसी हेतु मार्ग निर्धारित किये गये हैं, सभी अधिकारी/कर्मचारीगण वापसी हेतु पूर्व निर्धारित मार्ग के अनुसार अनुपालन सुनिश्चत करायेंगे।* 

       इस अवसर पर *पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात/ नोडल अधिकारी माघ मेला आशुतोष द्विवेदी IPS, मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद* सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel