Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वाणिज्य कर विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 6 हज़ार करोड़ रुपए के निर्धारित राजस्व संग्रहण का लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश

Follow

Published on: 07-06-2024

मुख्यमंत्री ने टैक्स वसूली के कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग से कहा- ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्यों के संदर्भ में जीएसटी से संबंधित आकलन प्राप्त कर तैयार करें प्रतिवेदन

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने वाणिज्य कर विभाग को चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित छह हज़ार करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण के कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री आज वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की समीक्षा कर रहे थे।

इस मौके पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में छह हज़ार करोड़ रुपए के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की तुलना में 35 सौ करोड़ रुपए टैक्स की वसूली की जा चुकी है । इसके साथ टैक्स वसूली के कार्य मे तेजी लाई जा रही है। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26000 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य वाणिज्य कर विभाग ने रखा है।

जीएसटी से संबंधित आकलन को लेकर दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग से कहा कि ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्यों के संदर्भ में जीएसटी से संबंधित आकलन प्राप्त कर तुलनात्मक प्रतिवेदन तैयार करें। इस मौके पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से बताया गया कि जीएसटी कंपनसेशन के रूप में भारत सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 165 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई, लेकिन अबतक देय राशि का भुगतान लंबित है।

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से राजस्व बढ़ाने का प्रयास

वाणिज्य कर सचिव ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि विभाग के द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वाणिज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के रिक्त पदों को भरने की दिशा में आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel