Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Follow

Published on: 14-08-2024

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप विजेता टीम झारखंड की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने कहा – आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने मुलाकात की

। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व का अनुभूति कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चैंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उपस्थित सभी बालिका खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा की।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया।

इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंडर -17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel