Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 23-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रीमती सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मंत्री श्री दीपक बिरुआ, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्री सुखराम उरांव, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel