Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व समेत अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

Follow

Published on: 30-08-2024

आगामी पर्व-त्योहारों में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करें

बिजली की समस्या उत्पन्न न हो, विभाग बैकअप तैयार रखे

फेस्टिवल के दौरान हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध किसी भी हाल में स्वीकार्य नही, कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो

अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो इस निमित्त हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अबिलम्ब रोका जा सके इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें।

अपराध को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के साथ की जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए।

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में छोटे-छोटे कस्बों में भी पर्व- त्योहारों को बहुत उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी तैयारी रखी जाए।

निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग एक बेहतर बैकअप प्लान शीघ्र तैयार करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी 4 माह विभिन्न पर्व-त्योहारों का समय है, अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त एवं सुदृढ़ करने पर बल दें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली कटने के क्रम में कई बार दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति को लेकर बेहतर बैकअप प्लान तैयार रखी जाए।

संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गतिविधियों की निगरानी के लिए पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखें। यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें।

साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई करें। अफवाह फैलाने एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर भी प्रशासन लगाम लगाए।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान श्री संजय ए० लाटकर, आईजी अभियान श्री ए०वी० होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच श्री प्रभात कुमार, ऊर्जा संचरण निगम के एमडी श्री के०के० वर्मा उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel