Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई जैन समाज की बैठक

Published on: 10-03-2024

झांसी- नगर के मेडिकल गेट नं 3 के सामने स्थित भगवान महावीर उपवन परिसर में पूज्य मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवम् भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के तत्त्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी के विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर दया भावना फाउंडेशन के प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसके हृदय में भगवान के कल्याणक महोत्सव मानने के मंगल भाव उत्पन्न होते वह जीव धन्य हैं। उन्होंने समाज को उत्साह और उमंग के साथ भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव को वर्ष भर भव्य तरीके से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया। इसके पूर्व भगवान महावीर के चित्र के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन, व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन, एड.भरत जैन, विजय जैन सदर, करगुंवातीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, सुभाष जैन सत्यराज ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सौरभ जैन सर्वज्ञ ने मंगलाचरण कर बैठक का शुभारंभ किया। इन्जी. हुकुमचंद जैन ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि अप्रैल माह में भगवान आदिनाथ एवं महावीर जयंती नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन ने समाज को संगठित होकर समस्त कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वाहन किया। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रदीप जैन ने कहा की आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक नगर के समस्त जिन मंदिरों से क्रमानुसार प्रभातफेरी के आयोजन होना चाहिए। महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन ने बताया कि महिला मण्डल के द्वारा “घर घर मंगलाचार” के तहत भजनों के बुलौआ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में डॉ जिनेन्द्र जैन, नवीनबाबू जैन दीनदयालनगर, गौरव जैन नीम, अशोक जैन लाला, दिनेश जैन डीके, मनोज अछरौनी, संजय जैन कर्नल, यश सिंघई, सौरभ जैन सर्वज्ञ, संजय सिंघई, सुभाष जैन सत्यराज, कमलेश जैन हैंडलूम, विनोद जैन ठेकेदार, प्रमोद जैन वैरायटी ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हुकुमचंद जैन पड़रा, अशोक जैन रतनसेल्स, विमल जैन बीड़ी वाले, संजय जैन छतरपुर, राजकुमार जैन, मनीष जैन चंदेरी, सिद्धार्थ जैन, दुष्यंत जैन, प्रभात जैन कुंजबिहारी, अनुराग जैन, नरेश जैन मल्लन, दिव्यांश जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, प्रवीण कासलीवाल, दिनेश जैन बक्सा, नवीन जैन पड़रा, श्रीमति दीप्ति जैन, कीर्ति जैन आदि मौजूद रहे।
.बॉक्स में.प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी की बैठक में भगवान महावीर 2500वां निर्वाण महोत्सव समिति का गठन हुआ जिसमें सर्वसहमति से राजेन्द्र बड़जात्या को अध्यक्ष, सुभाष जैन सत्यराज व संजय जैन कर्नल को महामंत्री, सिंघई संजय जैन को कोषाध्यक्ष एवम् सौरभ जैन सर्वज्ञ, गौरव जैन नीम, यश सिंघई को युवा संयोजक और महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन को महिला विंग की संयोजिका बनाया गया। शीघ्र ही समस्त जैन मंदिरों और संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जोड़कर समिति का विस्तार किया जाएगा।

:मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई जैन समाज की बैठक

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel