Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल झोंकनबाग एवं कोछाभावर में आज रोबोफेस्ट आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन,

Published on: 14-02-2024

झांसी-आज मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के सिविल लाइन, झोकनबाग, जेल चोराहा एवं कोछाभांवर, कानपुर रोड कैम्पस में विज्ञान की अनोखी प्रदर्शनी (Science exhibition) लगाई गई इस विज्ञान प्रदर्शनी में किसी ने पर्यावरण (environment) को शुद्ध करने को लेकर मॉडल बनाया है तो किसी ने विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान (Chandrayaan) से लेकर सौर मंडल (solar system) की भी झलक देखने को मिली. बाल वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर दिखाया और पूरी प्रक्रिया को समझाया.
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय परम्परा के अनुसार मॉडर्न ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स झाँसी के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन एवं संस्थापिका श्रीमती शान्ति विश्वनाथन के द्वारा माँ सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात शुरुआत रोबोटिक्स गैलरी से की, जहां रोबोटिक्स की अपार संभावनाओं को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया गया है. यहां रोबोटिक तकनीक और उसके विकास के बारे में जानकारी ली, भविष्य के यूज को समझा
वहीं ग्रुप के चेयरमेन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन एवं चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने कहा रोबोफेस्ट महत्वाकांक्षी पहल है, इसके जरिए मनोरंजन और अनुभवात्मक ज्ञान के जरिए बच्चों को साइंस की जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है.
मॉडर्न ग्रुप के प्रबन्ध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं संस्था सचिव (सेक्रेटरी) श्रीमती रत्ना शुक्ला जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभारने का मौका मिलता है. सृजनात्मक सोच को अंजाम देते हुए ऐसे आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसका उपयोग वे भविष्य में कर सकते हैं. इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी. छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को जिसने भी देखा वो ‘वाह – वाह’ कह उठा. प्रदर्शनी में आए लोगों का कहना था कि ये छात्र यकीनन आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे. इस अवसर पर कमला हॉस्पिटल से आई डॉक्टरों कि टीम के द्वारा छात्र- छात्राओं का निःशुल्क दन्त परीक्षण किया गया, जिसमे कैविटी एवं ब्रशिंग टेक्निक्स को समझाया छात्र – छात्राओं को मुख एवं दांतों की सफाई के प्रति जागरूक किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel