Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मौनी अमावस्या के अवसर पर चलाई गई मेला विशेष गाड़ियां — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

Published on: 09-02-2024

मौनी अमावस्या के अवसर पर चलाई गई मेला विशेष गाड़ियां — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

रेल प्रशासन द्वारा माघ मेला 2024 के अवसर पर आये श्रद्धालुओं  की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर समुचित उपाय करते हुए स्टेशन को पूर्णत: सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन पर मूलभूत सुविधाओं से युक्त 2500 यात्रियों की क्षमता वाले 04 यात्री आश्रय हैं जिनमें लगभग 10,000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। प्रत्येक आश्रय में पूछताछ काउंटर, अनारक्षित टिकट काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, एनाउन्समेंट   प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो । यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु प्रयागराज जंक्शन  सहित यात्री आश्रयों में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट पर्यवेक्षकों, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए शाम 06 बजे तक 04 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। जिनमे 01 मेला स्पेशल ट्रेन फ़तेहपुर की ओर, 02 मेला स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर, 01 मेला स्पेशल अयोध्या की ओर चलायी गयीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न नियमित गाड़ियों से भी हर दिशा की ओर तीर्थ यात्रियों ने यात्रा की। इसके अतिरिक्त आवश्यकता के अनुसार और मेला भी स्पेशल ट्रेनों का चलाया जाना प्रस्तावित है|  इस अवसर पर विभिन्न विभागों जैसे रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग , स्वास्थ्य विभाग , स्कॉट्स एवं गाइड्स, सिविल डिफेन्स एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है की स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े| 

मौनी अमावस्या के दौरान भी सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध है। इस दौरान 10.02.2024 को दोपहर 12:00 बजे तक प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel