Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मौरावां थाना पुलिस दहेज़ उत्पीड़न व महिला को जबरन जहर पिलाने के मामले में नही दर्ज की एफआईआर

Published on: 22-05-2024

मण्डल क्राइम संवाददाता (यूपी)

मौरावां उन्नाव। दहेज़ उत्पीड़न व महिला को जबरन जहर पिलाने के मामले में मौरावां पुलिस ने नही दर्ज की एफआईआर शिकायत प्रार्थना पत्र में दर्ज आरोपियों के साथ पुलिस साठगांठ कर मामले को दबाने में लगी हुई है।
मौरावां थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व संजय पुत्र स्व०राम किशोर निवासी बारी खेड़ा मजरा मवई थाना मौरावां उन्नाव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सामर्थ्य भर दान दहेज़ देकर हुआ था। शादी के बाद से ही पति संजय पुत्र स्व०राम किशोर, सास नन्हा देवी पत्नी स्व०राम किशोर व अन्य रिश्तेदारो द्वारा औऱ दहेज़ लाने को लेकर पीड़ित महिला को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।महिला घरवालों द्वारा दहेज़ की मांग न पूरा होने पर 15 मई 2024 को पीड़ित महिला को ससुराली जनों ने बहुत मारापीटा और महिला का आरोप है कि बाद में मुझको जबरन पति, सास, व एक अन्य रिश्तेदार ने एकमय होकर जबरन जहर पिला दिया जिससे मेरी हालत गंभीर रूप से बिगड़ने लगी। ज्यादा चर्चा होने पर प्राइवेट अस्पताल हिलौली में भर्ती कराया होश आने पर ससुराली जनों ने कहा कहो जहर अपने आप खाया। ताकि किए गुनाह से बच सके। उक्त ससुराली पक्ष बहुत दबंग है। दहेज़ के लिए महिला से कई बार मारपीट कर चुके है जीना मुश्किल कर दिया है।और पीड़िता ने बताया कि मेरे दुधमुँहे को छीनकर मुझे अपने घर से सभी जेवर छीन कर भगा दिया है।धमकी दी कि अगर दुबारा यहां दिखाई दिया तो जान से मार दूंगा।ससुराली जन मेरे साथ कभी भी अप्रिय घटना कारित कर सकते है।बच्चे के बिना मेरा जीना मुश्किल हो रहा है।
जिससे आहत होकर पीड़ित महिला ने आई जी आर एस मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक उन्नाव ,महिला आयोग लखनऊ, व मौरावां थाना प्रभारी से की लेकिन एक सप्ताह बीत जाने को है।लेकिन थाना पुलिस कार्यवाही न कर आरोपियों से मिलकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित महिला न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel