राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने करीम खान को नेशनल मीडिया आफीसर जबकि अहमद राजा खान को बनाया स्टेट मीडिया ऑफीसर उत्तर प्रदेश

सद्दीक खान

February 24, 2024

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने करीम खान को नेशनल मीडिया आफीसर जबकि अहमद राजा खान को बनाया स्टेट मीडिया ऑफीसर उत्तर प्रदेश

— विशिष्ट सेवा कार्य हेतु प्रमोशन।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में वर्ष 2023 में विशिष्ट योगदान देने के लिए मीडियाकर्मी अहमद राजा खान को संगठन में उत्तर प्रदेश स्टेट मीडिया ऑफिसर जबकि करीम खान को नेशनल मीडिया ऑफिसर बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार संगठन अपने विशिष्ट समाजसेवियों को विशिष्ट योगदान के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करता रहता है और इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा बताया गया कि करीम खान और अहमद राजा खान को शत प्रतिशत समाचार प्रकाशन, प्रसारण तथा संगठन के विस्तार के लिए एवं समाज में विशेष सामाजिक सेवा कार्य करने के लिए यह प्रमोशन दिया गया है।