राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बृजेश चौबे को उत्तर प्रदेश जबकि विवेक जोशी को ललितपुर का सदस्यता प्रभारी बनाया

सद्दीक खान

December 29, 2023

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बृजेश चौबे को उत्तर प्रदेश जबकि विवेक जोशी को ललितपुर का सदस्यता प्रभारी बनाया

— संगठन विस्तार।
— मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त अभियान।

ललितपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश राज्य में झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे को उत्तर प्रदेश का राज्य सदस्यता प्रभारी जबकि ललितपुर जनपद के महरौनी तहसील के तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी को ललितपुर का जिला सदस्यता प्रभारी युवा (विंग) बनाया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया की बृजेश चौबे तथा विवेक जोशी संगठन के वरिष्ठ साथी व पदाधिकारी हैं जो कि अपने पुराने दायित्व के साथ नए अतिरिक्त दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। संगठन को विश्वास है कि झांसी मंडल अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश राज्य सदस्यता प्रभारी बृजेश चौबे एवं महरौनी के तहसील अध्यक्ष व ललितपुर जिला सदस्यता प्रभारी (युवा विंग) विवेक जोशी के नेतृत्व में संगठन का तीव्रता से विस्तार होगा तथा मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान को गति मिलेगी।