Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों, संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, नगर निकायों के पदाधिकारी, जुस्को प्रतिनिधि हुए शामिल

Follow

Published on: 31-08-2024

सफाई कर्मियों से उनका वेतन, नियमित भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, शैक्षणिक व आर्थिक समस्याओं पर की चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीया उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती अंजना पंवार द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों एवं उनके संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए ।

बैठक में अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए।

उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सफाई कर्मचारियों से उनका वेतन, नियमित भुगतान होता है या नहीं, यूनिफॉर्म, आवास तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं इसकी जानकारी ली । उन्होने कहा कि आउटसोर्स में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का भुगतान संबंधित संवेदक प्रत्येक माह के 01-07 तारीख तक करें, संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें।

सफाई कर्मचारी को गर्मी, ठंड, बरसात को देखते हुए यूनिफॉर्म, रेनकोट, जैकेट, जुता मिले । उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी जिस प्रकार का कार्य को करते हैं उसमें बीमार पड़ने की संभावना अधिक रहती है, ऐसे में प्रत्येक छह माह में फुल बॉडी हेल्थ चेकअप कराया जाए जिसमें ईसीजी, खून जांच व अन्य गंभीर बीमारियों की भी जांच शामिल हो ।

कर्मचारियों का रिवाइज्ड रेट पर मानदेय उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जिस माह से रेट रिवाइज किया गया है उस माह को आधार मानते हुए एरियर का भुगतान करें। कितने सफाई कर्मचारियों को आवास योजना, पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है, 15 दिनों में सर्वें कर रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया।

साथ ही उन्होने कहा कि बड़े नालों या टंकी में सफाई कर्मचारी को नहीं उतारें। सफाई कर्मचारी आउटसोर्स, दैनिक या अन्य किसी भी स्रोत में कार्यरत हैं उनका सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel