Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल हुए गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम ने की कार्यवाही।

Published on: 24-08-2024


नौतनवा: नौतनवा तहसील गेट के बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर  लेखपाल अनिल कुमार को शाम लगभग 5 बजे  एन्टी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह फैल गई, जिससे  तहसील परिसर में  हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नौतनवा तहसील क्षेत्र के रतनपुर निवासी आशीष गिरी का मकान सरकारी जमीन में बना हुआ है। जिसकी जानकारी कुछ दिन पूर्व पैमाइश कर आशीष गिरी को दी गई,कि उनका मकान सरकारी जमीन पर स्थिति है।जिस कारण जल्द ही मकान ध्वस्त कर दिया जाएगा। मकान को बचाने के लिए आशीष गिरी तहसील का चक्कर लगाने लगे। जिसे बचाने के लिए हल्का लेखपाल द्वारा हमसे 10हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।जिसकी शिकायत आशीष ने एन्टी करप्शन की टीम से कर दिया, जिसको लेकर  टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को आज शाम रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता आशीष गिरि लेखपाल को रिश्वत देने के लिए तहसील गेट के बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर लेखपाल को रिश्वत देने लगा। उसी दौरान एन्टी करप्शन की टीम ने हल्का लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। और अपने साथ लेकर पूछताछ के लिए चली गई ।एन्टी करप्शन टीम के कार्यवाही की जानकारी होते ही नौतनवा तहसील में हड़कंप मच गया,दिखते ही जखते तहसील परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।लेखपाल की जानकारी करने के लिए पुरा तहसील प्रशासन अपने स्तर से जुट गया।कड़ी मसक्कत के बाद पता चला कि टीम लेखपाल को कोल्हुई थाने पर लेजाकर पूछताछ कर रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel