Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ ने जीता स्टेट हैण्डबाल प्रतियोगिता का खिताब,फाइनल में अयोध्या को दी शिकस्त

Published on: 14-03-2024

झांसी।खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय झाँसी के तत्वावधान मे मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपेन स्टेट आमन्त्रण हैण्डबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लखनऊ ने अयोध्या कोे पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इससे पूर्व सेमीफाइनल मैचो जिसमें लखनऊ ने गोरखपुर को 24-18 से हराया। दूसरे सेेमीफाइनल मैच में अयोध्या ने मेरठ को 30-27 से हराया कर फाइनल मे प्रवेश किया था। फाइनल मैच का शुभारम्भ दैनिक जागरण के महाप्रबंधक प्रशान्त सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथि प्रशांत सिंह को संजीव सरावगी सचिव हैण्डबाल संघ एवं भूपेन्द्र कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी मेरठ द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हेमंत परिहार जिला अध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रदीप सरावगी व डॉ रोेहित पाण्डेय उ.प्र. बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष ने विजेता/उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों विजय यादव व सुमित गौड़ अयोध्या मण्डल एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित यादव व गोलकीपर मंयक लखनऊ मण्डल को विशेष रूप से नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बस्ती के विकास उपाध्याय को भी नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश बोनकर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, पूनमलता राज क्रीड़ाधिकारी प्रतापगढ़, राजेश कुमार सोनकर(उपक्रीड़ाधिकारी), अभिषेक कुमार उपक्रीड़ाधिकारी बहराइच, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, बृजेन्द्र यादव (वरिष्ठ क्रिकेटर), सुषमा कुमारी (खेलों इण्डिया सेंटर की प्रशिक्षिका) व विकास वेंदया (जिम ट्रेनर) उपस्थित रहें।
फाइनल मैच में लखनऊ ने अयोध्या मण्डल टीम को कड़े मुकबलें में 36-29 गोल से हराया। जिसमें लखनऊ की ओर से अमन ने 11 गोल, मोहित व क्रिश ने 6 गोल, सुलेख ने 5 गोल और निहाल व अभिनाश ने 4-4 गोल किये। जबकि अयोध्या की तरफ से सुमित ने 9 गोल, अंकित ने 5 गोल, शुभम चौहान, आसिफ खान व मो. कमरान ने 4-4 गोल और रजनीश ने 2 गोल व रामानन्द तिवारी ने 1 गोल किये।
फाइनल से पूर्व खेले गये प्रथम सेमीफाइनल मैच में लखनऊ ने गोरखपुर को 24-18 से पराजित किया। लखनऊ की और से निहाल ने 6 गोल, भूलेख, रोहन व अमन ने 4-4 गोल व अभिनाश ने 2 गोल किये। जबकि गोरखपुर की और से मनीष यादव व सुरेश कुमार ने 4-4 गोल और सत्यवीर ने 4 गोल एवं पवन, यशवंत यादव व मानवेन्द्र यादव ने 2-2 गोल किये।
वही दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अयोध्या ने मेरठ की टीम को 30-27 से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया था। जिसमें अयोध्या की और से शुभम चौहान 9 गोल, अंकित ने 7 गोल व सुमित गौड़ ने 6 गोल किये। जबकि मेरठ की तरफ से पंकज, निशांत व सोनू ने 8-8 गोल किये।

लखनऊ ने जीता स्टेट हैण्डबाल प्रतियोगिता का खिताब,फाइनल में अयोध्या को दी शिकस्त
प्रतियोगिता के निर्णायक  नफीस अहमद चेयरमेन टेक्निकल उ.प्र.हैण्डबाल संघ, संदीप राय,  गोविन्द निशाद, दीपक शर्मा,  नवनीत सिंह, वीरबल मौर्या, आकाश गुप्ता, रंजन श्रीवास्तव, पंकज यादव, विकास उपाध्याय, सचिन यादव, अमित पाण्डेय रहें। अन्त में सभी का आभार  सुरेश बोनकर,प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel