Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आनलाइन क्विज के 14 विजेताओं को किया गया सम्मानित– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-02-2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आनलाइन क्विज के 14 विजेताओं को किया गया सम्मानित– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सिविल लाइन्स में दिखाया गया “मन की बात” का 110वें एपीसोड लाइव प्रसारण

प्रयागराज 25 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित द्वितीय चरण के विकसित भारत संकल्प यात्रा महानगर में 8 फरवरी से लगातार दो स्थानों पर प्रतिदिन पहुंच रही है। इसी क्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सीबीसी द्वारा नगर निगम प्रयागराज के सहयोग से आज पूर्वाह्न में पावर हाउस चौराहा सिविल लाइन्स तथा अपराह्न में आर.ए. बाजार कैंट में यात्रा पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को एलईडी के माध्यम से मन की बात के 110वें एपीसोड का लाइव प्रसारण और सरकार की योजनाओं को दिखाया गया। 

आज के विकसित भारत संकल्प यात्रा में उत्साह के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और जिसमें से राहुल केसरवानी, संजय, उज्ज्वल, धनंजय कुमार साहू, संदीप गुप्ता, मयंक सोनकर, नीलम देवी वैश्य, हर्षित, सुमित, शिव सागर, श्यामबाबू, बृजेश कुमार साहू, नितिन साहू, रवी साहू सहित कुल 14 प्रतिभागियों को संकल्प यात्रा की ओर से पुरस्कार स्वरूप टी शर्ट, कैप व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बुकलेट, फ्लायर व कलेण्डर तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम के दौरान सचिन जायसवाल, हरीश मिश्रा, राजेश केसरवानी, सोनू सोनकर, अभिषेक सिंह, पार्षद बब्लू फटलाइन, ऋषभ महाजन, चन्द्रशेखर ओझा, राकेश जैन, रजनीश तिवारी, धर्मजीत ओझा, जानी बाबू सोनकर, ममता देवी, सुधीर कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी राम मूरत ने बताया कि सोमवार को प्रथम पत्र में घंटाघर चौराहा तथा द्वितीय सत्र में गऊघाट सब्जी मण्डी में वैन पहुंचेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel