Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

वैशाख की उष्ण तपन के बावजूद गांव गांव में सतत चल रही श्रद्धा संवर्धन यात्रा

Published on: 07-05-2024

हटा दमोह संवाददाता पुष्पेन्द्र रैकवार

वैशाख की उष्ण तपन के बावजूद गांव गांव में सतत चल रही श्रद्धा संवर्धन यात्रा
हटा । अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित मातृशक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन उप रथयात्रा पन्ना जिले के सिमरिया ब्लाक के कोलकरैया , देवरी, रैकरा ग्रामों में भव्य स्वागत होते हुए ग्राम पंचायत उमरी पहुंची जहां पर वरिष्ठ परिजन मोती सिंह व ग्रान सिंह सहित सभी ग्रामवासियों ने रथ में स्थापित देवशक्तियों का भक्तिभाव के साथ पूजन वंदन एवं आरती की । सागर संभाग के प्रभारी पंडित महेश बादल ने सभी से प्राणों की रक्षा हेतु नियमित गायत्री मंत्र करने और बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को पूर्वाह्न 9 से 12:00 बजे तक ग्राम के सभी घरों में 24 गायत्री मंत्र की आहुतियों एवं 5 महामृत्युंजय मंत्र आहुतियों से हवन करने की बात कही ।
इस अवसर पर तहसील हटा समन्वयक दिनेश दुबे ने बताया जो अखंड ज्योति गायत्री के मंत्रदृष्टा ब्रह्मर्षि विश्वामित्र की तपस्थली युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में 98 वर्ष से अनवरत प्रज्ज्वलित है एवं युग निर्माण योजना के संस्थापक पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की सुदीर्घ साधना की साक्षी है उसी सिद्ध ज्योति की शताब्दी एवं पूज्य गुरुदेव जी की सहधर्मिणी वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की भी जन्मशताब्दी सन 2026 में मनायी जायेगी इन दिनों गायत्री साधक उसी सिद्ध ज्योति के सद्ज्ञान रूपी प्रकाश को जन जन तक फैलाने में प्राणपण से जुटे हुए हैं और आदर्शवादिता के प्रति सभी की श्रद्धा को बढ़ाने हेतु श्रद्धा संवर्धन यात्रा निकाल रहे हैं । यह यात्रा प्रदेश के 55 जिलों की 22734 ग्राम पंचायतों में 228 रथों के द्वारा संचालित की जा रही है। रथयात्रा कार्यक्रम में पन्ना के जिला समन्वयक एलडीसिंह, कुमारी श्रेया सिंह, कंधी लाल गुप्ता, पवन तिवारी परम पुरेन्या आदि परिजनों का सराहनीय सहयोग रहा ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel