Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शासन निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,झांसी द्वारा महिला सम्मान समारोह-2024 अंतर्गत संस्था महिला सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहभागिता पूर्ण

Published on: 09-03-2024

झांसी!-सामाजिक संस्था नव प्रभात की महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा विगत अनेक वर्षों से संचालित महिला हेल्प लाइन के वरिष्ठ प्रतिनिधि सदस्यों में संस्था महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपम अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक सुश्री डा. नीति शास्त्री, अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने उ.प्र शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन झांसी सभागार में सीओ (सदर) स्नेहा तिवारी की मुख्य अध्यक्षता में आयोजित

     सामाजिक महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह 8th मार्च- 2024  पर आयोजित कार्यक्रम में समर्थन युक्त सहभागिता की एवम उ.प्र शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान  के विभिन्न चरणों के अन्तर्गत आत्मनिर्भर नारी, स्वाबलंबी नारी संग सशक्त नारी  परिवेश स्थापित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री महोदय उ. प्र सरकार के दिव्य स्वप्न को साकार करने की श्रृंखला में सामाजिक पहल के अन्तर्गत सभी आयु वर्गो की मासूम बेटियों,किशोरियों,महिलाओं, प्रौढ़ महिलाओं से आत्मनिर्भर नारी, स्वाबलंबी नारी संग सशक्त नारी शक्ति स्वरूपा बनने का आह्वान करते हुए जीवन में जटिल परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्वयं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ  साथ सामान्य जीवनचर्या में नारी अस्मिता से किसी भी अपराध के प्रति ""अपनी चुप्पी तोड़ो संग सुरक्षा से नाता जोड़ो"" जन जाग्रति अभियान मिशन शक्ति - 2024 के व्यापक प्रचार प्रसार व सदुपयोग में स्वयं के साथ साथ जन जन के हृदय पटल पर संकल्प उदघोष स्पंदित करने में सहयोग व योगदान देने का आह्वान किया।

महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह 2024 का शुभारंभ करते हुए पुलिस विभाग सीओ (सदर) स्नेहा तिवारी ने जनपद झांसी अंतर्गत विभिन्न सामाजिक व सक्रिय गतिविधियों एवं क्रियाकलापों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस आरक्षी, विभिन्न सामाजिक मित्रों सहित संस्था महिला सदस्यों को जिनमें संस्था महिला हेल्पलाइन राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल , वरिष्ठ संरक्षक सुश्री डॉ नीति शास्त्री, अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल, अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी को स्मृति चिन्ह स्वरूप साहित्य पुस्तक वं सर्टिफिकेट एवं संस्था फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह से वरिष्ठ सखी स्वाति राठौर , शिव कुमारी साहू, शिमला साहू , दीपा अहिरवार ,कावेरी यादव को नारी सशक्तिकरण सम्मान सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई जिस पर सभी सामाजिक योद्धाओं ने जन जागृति के अपने सार्थक प्रयासों के लिए सम्मान पाकर स्वयं को शक्ति स्वरूप में सशक्त महसूस किया।

इसी क्रम में संस्था महिला प्रकोष्ठ कृति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने सभी सामाजिक योद्धाओं को नमन करते हुए कहा की आज जबकि मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ दुष्कर्म व कुकर्म की घटनाएं सभी शहरों में आम हो चुकी हैं ऐसे समय में सभी माता-पिता भाई बंधुओं का यह विशेष दायित्व है कि वह अपने परिवार में मासूम बेटियों व सभी आयु वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर नारी, स्वाबलंबी नारी संग सशक्त नारी बनने के लिए नियमित उत्साहवर्धक संस्मरणों व लघु कथाओं से प्रेरित करें , साथ ही सामान्य जीवन चर्या में किसी भी आपराधिक घटनाओं के घटित होने पर अपराध व अपराधी का मुखर होकर पुरजोर विरोध करने के लिए स्वयं को प्रेरित करें। जिससे महिलाओं और बेटियों के अंतर्मन में स्वयं की रचनात्मक और सृजनात्मक प्रतिभाओं का विकास हो सके एवं महिलाओं एवं बेटियों के अंतर्मन में अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सृजनशील उन्मुक्त वातावरण में अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

सम्मान समारोह का संचालन पुलिस विभाग (वूमेन एंड चाइल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन) प्रभारी इंस्पेक्टर रजनी मिश्रा ने किया

अंत में संस्था प्रबंध निदेशक सौरभ अवस्थी ने संस्था वरिष्ठ जनों की ओर से उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों व सदस्य गणों का आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में संस्था की ओर से रूपम अग्रवाल,सुश्री डॉ नीति शास्त्री, अर्चना अग्रवाल, प्रिया अवस्थी, सौरभ अवस्थी,स्वाति राठौर , कावेरी यादव ,शिव कुमारी साहू , शिमला साहू , दीपा अहिरवार सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सामाजिक सहयोगियों का विशेष सहयोग एवं योगदान सलाहनीय रहा

व्हाट्सएप 9889744303

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel