Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्री सावरियां परिवार सेवा समिति ने निकाली विशाल भव्य सतरंगी निशान शोभा यात्रा, गूंजे खाटू श्याम के जयकारे

Published on: 03-03-2024

विजय वर्मा (मंडल क्राइम संवाददाता)
उन्नाव। श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति ने रविवार को विशाल भव्य सतरंगी निशान शोभा यात्रा निकाली। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। श्री श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पण किए।
शुक्लागंज राजधानी मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में निशांत ध्वज की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई । बाबा श्याम रथ पर सवार होकर डीजे व ढोल की थाप के साथ निशान यात्रा प्रारंभ हुई। भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा राजधानी मार्ग से पानी रोड होते हुआ श्रीनगर श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्याम भक्त श्याम नाम की पताका लिए व 551 निशांत ध्वज श्याम भक्त निशान लहराते हुए । भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। पूरा क्षेत्र फाल्गुन महोत्सव पर्व पर केसरिया रंग में रंगा दिखा।
फाल्गुन सतरंगी निशान ध्वज यात्रा की धूम पूरे नगर देखने को मिली है। समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह व मीडिया प्रभारी शोभित सिंह ने बताया कि फागुन का माह बाबा श्याम को अति प्रिय है। इसीलिए फाल्गुन उत्सव के तहत
तमाम श्याम प्रेमी एकजुट होकर निशान यात्रा निकलते है। इस दौरान भजन गायक सर्वप्रथम कानपुर के प्रसिद्ध हर्ष गौड़ ने पदयात्रियों व श्याम निशान धारियों को श्याम बाबा के तथा बाला जी महाराज के भजन सुनाते हुए उन्हें स्फूर्ति प्रदान करते रहे व श्याम नाम समा बनाय रखा। साथ ही भजन गायिका सुनील स्नेही ने भजन प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग के बाबा खाटू नरेश। हारे का सहारा है, मेरा श्याम प्रभु व श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है तो वहीं भजन गायक राजू कुलकर्णी ने प्रभु का गुणगान करते हुए कहा कि श्याम हमारी पूजा-अर्चना कृपा कर स्वीकार करो भजन पर महिलाएं झूमते नाचते चल रही थीं। ख्याति प्राप्त भजन गायक विशाल कौशिक व अनुज अलबेला,अनुज श्रीवास्तव ने एक के बाद एक भजन वर्षा की और श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के जयकारे व भजनों पर झूम रहे। यात्रा राजधानी मार्ग से होते हुए पोनी रोड के रस्ते श्याम भक्त पैदल नंगे पांव चलकर श्री नगर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। और श्याम प्रभु को निशान अर्पण किए।
यात्रा समापन पर श्री श्याम मंदिर में महा प्रसादी व भंडारे का भी आयोजन किया गया। वही इस दौरान श्याम प्रेमी गौरव सिंह ,संजय सिंह, दुर्गेश सिंह, अंकुर महेश्वरी,अरुण गुप्ता,हरिओम गुप्ता, ऋषभ यादव( गोलू) शोभित सिंह, हर्ष वर्मा,आयुष सक्सेना,हिमांशु गुप्ता,मयंक शर्मा,अनिकेत, गोविंद गुप्ता, पृथ्वी गुप्ता आदि तमाम श्याम प्रेमी यात्रा में उपस्थित रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel