Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संदीप यूनिवर्सिटी का विस्तार केंद्र झाँसी में हुआ प्रारंभ

Published on: 31-01-2024


झांसी-आज बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में संदीप यूनिवर्सिटी नासिक का बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए नोडल विद्यार्थी अभिभावक जन संपर्क परामर्श कार्यालय का उद्घाटन सदर विधायक पंडित श्री रवि शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में तथा बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री श्री प्रभात कुमार सक्सेना जी के विशिष्ट आतिथ्य तथा श्री देवी सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के बैंड तथा एनसीसी टोली द्वारा मार्च पास्ट तथा पायलटिंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के हुआ ।
पधारे हुये अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया ।
संदीप यूनिवर्सिटी की ओर से श्री आशुतोष पाठक ने बुंदेलखंड में विश्विद्यालय की उपयोगिता एवं आने का मंतव्य बताया।श्री सचिन लांबा आशुतोष पाठक ने संदीप यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों को विस्तार से बताया शेफाली तिवारी तथा आदित्य सिंह ने संदीप यूनिवर्सिटी के द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाये जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उनके प्रवेश योग्यताएँ तथा उसके उपरांत होने वाले प्लेसमेंट तथा पूर्व के प्लेसमेंट्स को विस्तार से बताया।
महानगर से शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों में श्रीमती अर्चना गुप्ता ज्ञान स्थली परिवार डॉक्टर रोहित पांडे माउंट लिट्रा परिवार श्री छत्र साल स्वर्णकार सरस्वती विद्यामंदिर परिवार श्रीमती मीनू शर्मा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिवार श्री सुधांशु शर्मा आईटीसी परिवार श्री पंकज दीक्षित महिंद्रा परिवार डॉक्टर कल्पना सिंह को शॉल श्रीफल से अलंकृत कर उनको सम्मानित किया गया।
आज कार्यक्रम में श्री रामप्रकाश अग्रवाल श्री संजय पटवारी श्री नाथूलाल मट्ठा श्री ख़ुशाली कुशवाहा श्री गिरिजा शंकर तिवारी विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष कुमार गुप्ता जी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ओझा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण त्रिपाठी ने तथा पधारे हुये सभी अतिथियों का आभार यूपी हेड श्री अमित श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

संदीप यूनिवर्सिटी का विस्तार केंद्र झाँसी में हुआ प्रारंभ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel