Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्था द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज -होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगो की फुहार आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न

Published on: 18-03-2024

विषय:- संस्था द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज -होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगो की फुहार आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न

झाँसी!!! सामाजिक संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप “”कृति””फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज-होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगों की फुहार आनंद उत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय नारी सशक्तिकरण संकल्प संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गया

आनंदोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल उपस्थित रहीं

आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था महासचिव प्रिया अवस्थी ने की

आनंद उत्सव में उपस्थित सभी सखियों ने रंगो के महापर्व होली- रंग पंचमी की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत सखी नीलम शर्मा ने (श्री कृष्णा),सखी दीपा अहिरवार ने (राधा- रानी) एवम अन्य सभी सखियों ने गोपियों के स्वरूप मे ब्रज-रासलीला व होली का आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।

आनंदोत्सव कार्यशाला में मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष “रूपम अग्रवाल जी” ने आनंदोत्सव कार्यशाला खेलकूद मनोरंजन में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सखियों जिनमे वरिष्ठ सखी जया अग्रवाल ,रुचि निगम ,मंजू शर्मा,शिमला साहू को विशेष सरप्राइस गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

आनंदोत्सव कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने वीर भूमि झांसी सहित संपूर्ण भारतीय राष्ट्र की सखियों को उदबोधित किया एवम होली पर्व के आध्यात्मिक स्वरूप पर व्याख्या करते हुए जीवन में आत्मिक स्नेह,प्रेम,अपनत्व, समर्पण, त्याग,बलिदान की भावना के रंगो पर प्रकाश डाला
उन्होंने होली पर्व पर अनेक आसामाजिक शरारती तत्वों द्वारा महिलाओं लड़कियों को रंग लगाने का बहाना लेकर अभद्र अशिष्ट व्यवहार किए जानें की जानकारी देते हुए कहा की मासूम बेटियों व महिलाओ के साथ आज के बढ़ते हुए अपराधो के समय में जबकि मासूम बेटियों व नारी अस्मिता की सुरक्षा अत्यंत अहम हो चुकी है ऐसे समय में सभी महिलाओं बेटियों का यह प्रमुख दायित्व है कि वह स्वयं रानी लक्ष्मीबाई बनकर अपने अपने आस पास की प्रतिभावान महिलाओं व बेटियो को आत्म रक्षा- स्व सुरक्षा सुझाव बिंदु सिखलाने का संकल्प लें ताकि सीखो और सिखाओ मंच की इस कार्य प्रक्रिया में सभी मातृ शक्ति सखियाँ अपने सुरक्षात्मक पहलुओ के चहुमुखी विकास के साथ-साथ समाज की हर बेटी को भी सुरक्षित व सशक्त बनाने का सतत प्रयास करते रहें जिससे भावी नवीन युवा पीढ़ी आनंद,उत्साह,उमंग, उल्लास के आनंदमयी वातावरण में ओजस्वी भारतीय संस्कृति की आभा परिलक्षित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें

आनंद उत्सव कार्यक्रम का संचालन अनुशासन संयोजिका “अर्चना अग्रवाल जी” ने किया।

अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया

आनंद उत्सव कार्यक्रम में रूपम अग्रवाल ,कविता गुप्ता,प्रिया अवस्थी,अर्चना अग्रवाल,सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सखियों, सम्मानित सदस्यगणों एवम मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा!!!

संस्था द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज -होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगो की फुहार आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel