Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सभी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने के उपरांत संतुष्ट होने पर सोशल मीडिया पर करें पोस्ट: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल

Follow

Published on: 02-03-2024

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया, आगामी 4 मार्च से सोशल मीडिया पर चलने वाले 3 दिवसीय IamVerifiedVoter की दी जानकारी

सभी मतदाता इस अभियान के तहत कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम होने की पुष्टि

अभियान में छूटे हुए व नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के इस अभियान में राजनीतिक प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभाने की किया अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभा कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा शामिल हुए। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारिओं व कर्मियों को वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए डाउनलोड करने और आम लोगों को भी डाउनलोड करवाने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत सभी आम मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं उनके नामों का सत्यापन मतदाता सूची में करने हेतु दिनांक 4 मार्च 2024 को सुबह 10:00 बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर जिले के प्रत्येक मतदाता से अपील की जाए कि सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल होने की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इस प्रक्रिया के लिए चार माध्यम है।

मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाईन Voter Helpline App या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से या 1950 पर बात कर जांच लें और संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। उन्होंने कहा कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु फॉर्म 6 या फॉर्म 8 समर्पित करने हेतु जानकारी देते हुए प्रेरित किया जाए। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो फॉर्म 6 और जिनको कुछ सुधार करवाना है तो फॉर्म 8 भरा जायेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel