Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सरकार गरीबां, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित के लिए संकल्पबद्ध : प्रभा शंकर पाण्डेय– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 23-02-2024

सरकार गरीबां, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित के लिए संकल्पबद्ध : प्रभा शंकर पाण्डेय

विकसित भारत संकल्प यात्रा से पिछड़े और वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना हुआ आसानः प्रभा शंकर पाण्डेय

प्रयागराज 23 फरवरी। शुक्रवार को प्रयागराज महानगर के अंतर्गत अतरसुइया चौराहा व द्वितीय सत्र में प्रीतम नगर दुर्गा पूजा पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अतरसुइया में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सराहनीय कार्य है जिससे समाज के पिछड़े और वंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना आसान हुआ। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार आयी जो गरीबां, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ भी दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुनीता चोपड़ा, नीरज टंडन, हरीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा तथा प्रीतम नगर कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सुनीता सिंह, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर ओझा, राकेश जैन, शोभित श्रीवास्तव, बरखा जायसवाल, आदित्य तिवारी, सचिन केसरवानी, रजनीश तिवारी, शिखा रस्तोगी, सोनी गुप्ता, सरोज, रंजना वर्मा, पूनम, अलका, नंदू सहित बड़ी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए कल्याणकारी विभागों के स्टाल पर योजनाओं की जानकारी व पंजीकरण कराने के लिए आमजन की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर आधार, स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण, जिला उद्योग, पिछड़ा वर्ग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला नगरीय विकास अभिकरण आदि का स्टॉल लगाया गया था। इस अवसर पर आनलाइन क्विज के विजेताओं को अतिथियों द्वारा टीशर्ट व बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अनुभव साझा कर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उपस्थित लोगों को 2047 का कैलेंडर, बुकलेट, फ्लायर आदि दिया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राम मूरत ने बताया है कि कल प्रथम सत्र में हनुमान मंदिर रामबाग तथा द्वितीय सत्र में आईआईटी चौराहा झलवा में वैन पहुंचेगी और कई कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं के लाभ से जोड़ा जायेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel