Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

सीएम योगी ने 202 करोड़ की 660 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

Published on: 30-10-2023

मिर्जापुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। बच्चों को दुलारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दी।
उसके बाद सीएम योगी का उड़नखटोला लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड पहुंचा जहां उन्होंने दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने 306 लाख रुपये से निर्मित 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही 419 30 लाख रुपये से 172 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इसका निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च कर किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के पांच करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बने 100 आरोग्य केंद्रों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के 58 कार्यों का लोकार्पण व 253 का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शिलान्यास एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को ‘विंध्य शक्ति सम्मान’ एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण सीएम ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है। आजादी के 70 वर्षों के बाद पहली बार लगा कि महिला भी राजनीति के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा हैं। देश की नई संसद बनने के बाद पहले ही सत्र में देश के आधी आबादी की मांग को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री के संकल्प कें स्वरूप महिलाये संसद और विधान सभा मे चुन कर जाए यह प्रधानमंत्री ने पूरा किया। क्या कोई सोच सकता था कि माँ विंध्यवासिनी धाम में इतना भव्य कॉरिडोर बनेगा।कोई सोच सकता था।कि यहां मेडिकल और हर घर नल जल योजना की सुविधा मिलेगी।यहां माँ विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि मिर्ज़ापुर में विंध्य विश्व विद्यालय का निर्माण किया जायेगा।जमीन तय करिये हम लोग यहाँ शिलान्यास करने आयेंगे। आगे कहा कि चेरो, कोल, मुसहर जो अनुसूचित जाति के है और उन्हें पीएम आवास नहीं मिला है तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास मिलेगा। हमारी सरकार ने यह तय किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में पहले 10 हजार महिलायें थी।अब 40 हजार महिलाये पुलिस बल में काम कर रही है। पीएम स्वामित्व योजना में पचहत्तर लाख परिवार में जमीन की मालकिन महिलाएं बन चुकी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel