Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीडीपीओ सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित

Follow

Published on: 17-08-2024

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने की कार्रवाई

झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

रांची (झारखंड)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कार्रवाई की गयी है। योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज किया गया है, साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।

झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया। वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुए आवेदन को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता एवं लापरवारी को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये।

निम्न को किया गया शो-कॉज

1. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर।
2. सुश्री अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
3. श्रीमती रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
4. श्रीमती संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
5. श्रीमती मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
6. श्रीमती कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
7. श्रीमती ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
8. श्रीमती किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel