Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सैकड़ों की संख्या में वृद्ध माताओं के साथ भोजन कर संघर्ष महिला संगठन ने मनाया मातृ दिवस

Published on: 14-05-2024

झाँसी। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष महिला संगठन द्वारा सैकड़ो की संख्या में महिलाओं को भोजन एवं अन्य खाद्यान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृद्ध महिलाओं की माल्यार्पण के साथ हुई संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी एवं अन्य पदाधिकारी गण संघर्ष सेवा समिति केंद्रीय कार्यालय से एकत्रित होकर हसारी स्थित ग्वालटोली पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ो की संख्या में महिलाओं को भोजन एवं बच्चों को खाद्य पदार्थ वितरित किये। तत्पश्चात सभी ने केक काटकर मातृ दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी ने कहा माताओं को सम्मानित करने का यह विशेष दिन है प्रत्येक माँ अपनी संतानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती है उसके बदले में वह उनसे केवल सम्मान चाहती है। मां हमारी हो या किसी और की हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। आगे के क्रम में संगठन की उपाध्यक्ष सिमरत जिज्ञासी ने कहा हमारे धर्म में महिला को शक्ति स्वरुपा माना गया है जब जब धर्म पर संकट आया है शक्ति स्वरूपा ने ही अवतार लेकर आताताइयों का संहार किया है। हर माँ अपनी संतानों के लिए अपने प्राण तक न्योछावर करने से पीछे नहीं हटती इसीलिए हमारे जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघर्ष महिला संगठन से सोनिया सिंह, अंजलि अग्रवाल, ओमनी राय, प्रेरणा शहवानी, ज्योत्सना एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

सैकड़ों की संख्या में वृद्ध माताओं के साथ भोजन कर संघर्ष महिला संगठन ने मनाया मातृ दिवस

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel