Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सैनिक, पूर्व सैनिक परिवार अग्नि शिखा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तपोवन पार्क न्यू कैंट में मनाने का लिया निर्णय व अन्य कई मांगों का प्रस्ताव पारित कर सरकार से किया मांग– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 03-03-2024

सैनिक, पूर्व सैनिक परिवार अग्नि शिखा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तपोवन पार्क न्यू कैंट में मनाने का लिया निर्णय व अन्य कई मांगों का प्रस्ताव पारित कर सरकार से किया मांग– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व सूबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल व संयोजन पूर्व सूबेदार जी यादव ने किया बैठक में सैनिक व पूर्व सैनिक परिवार के कल्याण हेतु कई प्रस्ताव पारित कर उसकी कार्य योजना बनाई गई इस अवसर पर सैनिक व पूर्व सैनिकों की महिलाओं में शैक्षिक ,आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक विकास हो इस हेतु अग्नि शिखा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 8 मार्च शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराध 3:00 बजे तक सत्संग भवन तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया जिसके लिए सभी महिलाओं का आह्वान किया गया है महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं इसी तरह अन्य कई कल्याणकारी मांगों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जो इस प्रकार हैं

 परिचय एवं मेल मिलाप,

पिछली कार्यवाही की संपुष्टि,

संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता , पेंशनर दिवस पर सभी पेंशनर्स के साथ पूर्व सैनिकों  सहित कुल 33 मांगों के प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा था उसकी समीक्षा,

वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर हो ,पूर्व सैनिकों का नेशनल हाईवे  टोल टैक्स माफ हो जैसे पहले था,

उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स माफ करें जैसे 16 प्रदेशों में माफ है,अग्नि वीर सेना योजना की खामियां दूर हो ,

पूर्व सैनिको की शुरू से चली आ रही सुविधाओं व सर्विस कोटे में कटौती ना हो, पुरानी पेंशन बहाल हो व एक  समान राष्ट्रीय पेंशन नीति बने पूर्व सैनिक परिवार भी इससे प्रभावित है,सभी पेंशनर्स को पेंशन वृद्धि 65  ,70 और 75 वर्ष पूरा होने पर क्रमशः  पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि दिया जाय , वरिष्ठ नागरिक को रेल किराये में छूट हो जैसे पहिले थी,

08 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन तपोवन पार्क में महिला संगठन अग्नि शिखा मंच द्वारा  हो रहा है उसमें सैनिक, पूर्व सैनिक परिवार की महिलाएं भी भागीदारी निभाएं आदि अन्य कई विषयों पर चर्चाएं हुई इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व सैनिक इस देश का गौरवशाली नागरिक है उसकी सभी मांगे जायज  है जिस पर सरकार गंभीरता से विचार कर लागू करे, इसी क्रम में बैठक की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर चंद तिवारी ने कहा कि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है हम संगठित होकर संवैधानिक तरीके से अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाएंगे तो निश्चित ही एक दिन सफलता मिलेगी बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में श्याम सुंदर सिंह पटेल, ईश्वर चंद तिवारी, मुकेश मिश्रा ,जी यादव, बच्चा लाल प्रजापति, सुरेश चंद्र, बी एन सिंह ,रविंद्र प्रकाश त्रिपाठी, एसपी सिंह ,एम के मिश्रा , एम हसन, प्रमोद कुमार ,कृष्ण राम मौर्य आदि कई लोग शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया व बैठक संपन्न हुई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel