Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया

Follow

Published on: 13-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक श्री सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की।

जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गई। इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया।

जिला परिवहन विभाग को लगातार सूचना मिल रही है कि जिले में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा का संचालन किया जा रहा। मंगलवार को भी सभी स्कूली वाहन चालकों को वाहनों का फिटनेस रजिस्ट्रेशन सहित तमाम कागजात दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया गया।

मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने का निदेश दिया गया ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके।
परिवहन विभाग की ओर से लगातार स्कूलों और अभिभावकों को भी स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

परिवहन विभाग का सख्त आदेश है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी जो मोटरयान नियमावली का उल्लंघन कर रहे है। ऐसे स्कूली वाहनों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन आदि की जांच लगातार जारी रहेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel