Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

हर घर खटखटाना है सदस्य बनाना है : महेश चंद्र श्रीवास्तव — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 10-09-2024

प्रयागराज,

हर घर खटखटाना है सदस्य बनाना है : महेश चंद्र श्रीवास्तव — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर की आहूत बैठक में महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अपील की कि अभियान में ढिलाई न बरतें। अभियान की जो भी रूपरेखा बनाई गई है उसके अनुसार कार्य करें। महानगर प्रभारी ने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसको लेकर महानगर के सभी 15 मंडलों में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक योजना बना ली जाए और घर घर जाकर लोगों को संगठन का सद्स्य बनाएं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनने ही चाहिए ऐसा पूरा प्रयास करना है। हर घर को खटखटाना है और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बातें और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। माइक्रो मैनेजमेंट से अभियान में आसानी होगी। कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं और परिश्रम की आवश्यकता है। प्रतिदिन सदस्यता अभियान की समीक्षा मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होनी चाहिए। 

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि को भी दिशा निर्देश प्रदेश स्तर से मिल रहा है उसी के अनुसार अभियान को चलाएं। अभी तक प्रयागराज महानगर ने सभी अभियानों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन होगा ऐसी उम्मीद है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, शशि वाष्णेय, रवि केसरवानी, राजेश कुमार,मृत्युंजय तिवारी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, हनुमान पांडेय, कुलदीप मिश्रा, दीप द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल, मनोज कुशवाहा, शिवा त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel