Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

होली के त्यौहार के बारे में डॉ० संदीप ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से दी जानकारी

Published on: 19-03-2024

झाँसी।-आगामी त्यौहार होली और लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में संघर्ष सेवा समिति जनपद के विद्यालयों में वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्वता और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने के बारे में समझाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में बड़ागांव गेट बाहर स्थित लॉर्ड महाकालेश्वर विद्यालय में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मतदान की महत्वता के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा एक सशक्त, स्थाई और जन कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुना जाना नितांत आवश्यक है। हमें अपना मतदान किसी पार्टी, समुदाय, लिंग, जातीय भेदभाव के आधार पर न करते हुए उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर करना चाहिये। हमें ऐसा नेता चुनना चाहिए जो क्षेत्रीय जनता के मध्य खड़ा होकर उनकी समस्याओं को सुने और समस्याओं के निराकरण हेतु अपनी बात को संसद के पटल पर जिम्मेदारी के साथ रख सके। डॉ० संदीप ने छात्र-छात्राओं को इस हेतु प्रेरित किया कि वह घर जाकर अपने अभिभावकों को मतदान के महत्व के बारे में समझायें। वहीं छात्र-छात्राओं के होली के त्योहार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर में विस्तार से जानकारी देते हुए डॉ० संदीप ने कहा एरच कस्बे के पास स्थित बेतवा नदी के किनारे बसे डिकोली गांव को ऐतिहासिक डेकांचल पर्वत के किनारे बसा गांव माना जाता है। यह मान्यता है कि इसी डेकांचल पर्वत से भक्त प्रहलाद को नदी में फेंका गया था। जिस स्थान पर भक्त प्रह्लाद को फेंका गया था। उसे वर्तमान समय में लोग प्रह्लाद कुंड के नाम से जानते हैं। झाँसी जिला मुख्यालय से लगभग 72 किलोमीटर दूर स्थित एरच कस्बे का धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व है। इस स्थान पर कई ऐसे अवशेष मौजूद हैं जिनके आधार पर इसे हिरण्यकश्यप की राजधानी माना जाता है। मान्यता है कि होली पर्व की शुरुआत झाँसी जिले के इसी एरच कस्बे से हुई थी। पुरातात्विक खोजों में यहां कई ऐसे प्रमाण मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि किसी समय में इस स्थान पर विकसित सभ्यता निवास करती थी। झाँसी जिले के गजेटियर में इस बात का उल्लेख है कि एरच कस्बा एक ऐतिहासिक नगर है, जहां से होली की शुरुआत हुई थी। एरच कस्बे के पास स्थित बेतवा नदी के किनारे बसे डिकोली गांव को ऐतिहासिक डेकांचल पर्वत के किनारे बसा गांव माना जाता है। यह मान्यता है कि इसी डेकांचल पर्वत से भक्त प्रहलाद को नदी में फेंका गया था। जिस स्थान पर भक्त प्रह्लाद को फेंका गया था। उसे वर्तमान समय में लोग प्रह्लाद कुंड के नाम से जानते हैं। एरच कस्बे में महल और प्राचीन भवनों के अवशेष वर्तमान समय में मौजूद हैं, जिसे हिरण्यकश्यप का महल बताया जाता है। बताया जाता है कि इसी महल के पास हिरण्यकश्यप की बहन होलिका भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठी थी और जल गई थी। एरच कस्बे में भगवान नरसिंह का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर में नरसिंह भगवान की मूर्तियां मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी के मुताबिक यहां पुरातात्विक खुदाई में कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो बताते हैं कि झांसी जिले का एरच क़स्बा लगभग तीन हज़ार साल पुराना है। मीटिंग के अंत में डॉक्टर संदीप ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को होली की अग्रिम शुभकामनायें भी दीं।

होली के त्यौहार के बारे में डॉ० संदीप ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से दी जानकारी
मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में लॉर्ड महाकालेश्वर विद्यालय में वर्चुअल सभा का हुआ आयोजन

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel