प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

20 बच्चियों को मिली ड्रेस, खिले चेहरे परसा मलिक के मदरसे में आगाज फाउंडेशन की पहल

महराजगंज। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को सहारा देने की दिशा में आगाज फाउंडेशन नौतनवा ने एक मानवीय पहल की। फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान मंगलवार को परसा मलिक ग्राम सभा स्थित मदरसा दारुल मिसबाउल उलूम पहुंचे और वहां पढ़ने वाली गरीब परिवारों की 20 बच्चियों को अपने हाथों से ड्रेस वितरित की।नई ड्रेस हाथों में आते ही बच्चियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो किसी की आंखों में उत्साह। इस छोटे से प्रयास ने कार्यक्रम के माहौल को खास बना दिया।इस मौके पर वसीम खान ने कहा कि आर्थिक मजबूरी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने इसके लिए फाउंडेशन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की मदद करता रहेगा। उन्होंने भविष्य में भी किसी तरह की आवश्यकता होने पर फाउंडेशन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में आगाज फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जावेद कुरैशी, इस्मा एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक इम्तियाज हुसैन, मास्टर नियाज, अबरार अहमद, मनोज कुमार वर्मा, महात्मा रामराज, महात्मा झिनक तथा मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना फुजायल सहित शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जरूरतमंद बच्चियों की मदद को शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण बताया। ड्रेस वितरण की इस पहल की सभी ने सराहना की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram