जयकारे के साथ निकली शोभायात्रा भक्तिमय हुआ माहौल:
नगर पंचायत बृजमनगंज में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को नगर भ्रमण के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा निकलने से पहले रामलीला पार्क में संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ व रामचंद्र जी की पूजन व आरती की गई।शोभा यात्रा वापस आने पर प्रसाद वितरण किया गया।शोभा यात्रा में राम दरबार की झांकी मौजूद रही। …