एनएससी, जयंत ने लगाया नि:शुल्क कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी/न्यूरोसर्जरी एवं आर्थोपेडिक्स शिविर
सिंगरौली। गुरुवार को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत (एनसीएल) के तत्वाधन में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत एक नि:शुल्क कार्डियोलॉजी,न्यूरोलॉजी/न्यूरोसर्जरी एवम् आर्थोपेडिक्स शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी से चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ कमलेश सिंह (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ एच.के. श्रीवास्तव (हृदय रोग विशेषज्ञ) और डॉ विनीत (हड्डी रोग) के द्वारा उपस्थित सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। …