मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मिले मां मनसा क्लब के प्रतिनिधिमंडल, सौंपा आमंत्रण पत्र
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज श्री श्री सार्वजनिक मां मनसा क्लब, बासुड़दा, गम्हरिया, सराईकेला -खरसावां के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बासुड़दा में 15 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन का …